उदयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, नकदी और सोने की चैन लेकर फरार

अंबामाता थाना क्षेत्र में हुई वारदात, महिला सड़क पर गिरकर घायल; पर्स में ₹25 हजार नकद, मोबाइल और सोने की चैन थी

 | 
Old woman beaten up-Chain snatched

उदयपुर 8 मई 2026-  बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, सोने की चैन और नकदी लेकर फरार उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिला से पर्स छीनने का मामला सामने आया है।

घटना में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस के अनुसार चीरवा सुखेर निवासी रोहित पुत्र जीवन लाल मेनारिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके माता-पिता 6 मई को धानमंडी से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

रात करीब 8 से 8:45 बजे के बीच जब वे सरकारी स्कूल पुला के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसकी माता के हाथ से पर्स छीन लिया। अचानक पर्स छीनने से महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आईं।

परिजनों ने घायल महिला को महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। बताया गया कि पर्स में करीब 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और सोने की चैन रखी हुई थी, जिसे बदमाश पर्स सहित लेकर फरार हो गए। मामले में अंबामाता थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #Ambamata #UdaipurCrime #BreakingNews #Rajasthan #PurseSnatching #GoldChainTheft #LocalNews #UdaipurUpdates #MaharanaBhupalHospital #PoliceInvestigation #UdaipurCity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News