उदयपुर रेंज में पुलिस की सख्त नाकाबंदी, 7,257 वाहनों की जांच
104 नाकों पर विशेष अभियान में 9 वांछित आरोपी गिरफ्तार, 1,336 यातायात चालान और कई मामलों में कानूनी कार्रवाई।
Udaipur Times News, Udaipur Police Action, उदयपुर 17 जुलाई 2026 - उदयपुर रेंज में गुरुवार शाम विशेष नाकाबंदी अभियान के दौरान पुलिस ने 104 स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चले अभियान में कुल 7,257 वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 2, आबकारी अधिनियम के तहत 8, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 तथा अन्य विशेष एवं स्थानीय अधिनियमों के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए। विभिन्न मामलों में 9 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएनएस की धारा 170 के तहत 15 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। TrafficPolice
इसके अलावा 3 अन्य जब्ती की कार्रवाई भी की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 68, बिना हेलमेट 221, बिना सीट बेल्ट 114 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 16 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। TrafficRules
नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 325 तथा वाहनों पर काली फिल्म लगाने पर 233 चालकों के चालान किए गए। अन्य मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघनों में 398 कार्रवाई की गई। इस तरह अभियान के दौरान कुल 1,336 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। राजस्थान पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है। CrimeControl
पुलिस का कहना है कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
#UdaipurPolice #RajasthanPolice #Udaipur #TrafficPolice #RoadSafety #VehicleChecking #TrafficRules #CrimeControl #NightChecking #RajasthanNews
