ऋषभदेव में सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी
घर का ताला तोड़कर बदमाश 62 हजार रुपये नकद, 15 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवर लेकर फरार, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी।
UdaipurTimes News,CrimeNews,Burglary, उदयपुर 16 जुलाई 2026 - उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है।
अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर 62 हजार रुपये नकद, 15 ग्राम सोने के आभूषण और 100 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना आदर्श नगर स्थित हाई स्कूल के पीछे की बताई जा रही है।
पीड़िता तृप्ति शर्मा पत्नी मोहनलाल ने गुरुवार को ऋषभदेव थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को उदयपुर कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने गई थीं। देर शाम घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। CrimeNews
घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। UdaipurNews
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। HouseTheft
तृप्ति शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर मेहनत से बचाए गए पैसे घर में रखे थे।
चोरी हुए जेवर ही उनकी सबसे बड़ी जमा-पूंजी थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस टीम अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
#Udaipur #Rishabhdev #UdaipurNews #CrimeNews #HouseTheft #Burglary #RajasthanNews #BreakingNews #GoldJewellery #SilverJewellery #PoliceInvestigation #CCTV #IndiaNews #UdaipurTimes #CrimeUpdate
