उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वत के आरोपी भेजे जेल

 | 
Udaipur Crime News: ACB Udaipur Arrests Middleman Red Handed, Taking Rs 2 Crore Bribe

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर मे 2 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को 3 दिन की रिमांड के बाद एसीबी ने दोनो आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

जांच अधिकारी एसीबी के एडिश्नल एसपी महावीर सिंह ने बताया की पूछताछ का दौर जारी है शुक्रवार को रानी रोड पर लेजाकर आरोपियों से मौका तजदीक करवाया गया है , साथ ही सीसीटीवी कमेरों के फुटेज भी खंगाले गए है जिस से कुछ अहम सुराग सामने आए हैं , अभी मामले की जांच जारी है । हालांकि उन्होंने किसी भी रिकॉर्डिंग मिलने की बात से इनकार किया है और कहा है की फिलहाल पूछताछ जारी है । 

उल्लेखनीय है नगर निगम के 272 भूखंड घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी से मदद करने के एवज में दोनों आरिपयो ने रिश्वत ली थी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News