पेड़ पर उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई, 8 गिरफ्तार

सायरा क्षेत्र में वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई, सामाजिक पंचायत के नाम पर दी गई थी कथित सजा

 | 
crime

 

Udaipur Times News, AssaultCase ,CrimeNews -उदयपुर 16 जुलाई 2026 - जिले के सायरा थाना क्षेत्र में युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 गिर्वा डिप्टी एसपी  गोपाल चंदेल के सुपरविजन में सायरा थाना प्रभारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच की। Udaipur Crime News

जांच में घटना कमोल गांव की होना सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अम्बालाल, बंशीलाल, वीराराम, रामाराम, पन्नाराम, पन्नाराम, लक्ष्मीलाल और पन्नालाल को गिरफ्तार किया। ViralVideo

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भील समाज के 52 गांवों के पंच-पटेलों ने शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। समाज के नियमों का उल्लंघन करने वालों को सामाजिक दंड दिया जाता है। आरोपियों के अनुसार 12 मई 2026 को चुनाराम शराब पीकर घर पहुंचा और अपने पिता से विवाद किया।

इसके बाद सामाजिक पंचायत बुलाई गई, जिसमें चुनाराम से दंडस्वरूप 11 हजार रुपये वसूले गए और उसे पेड़ पर उल्टा लटकाकर मारपीट की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। AssaultCase

#Udaipur #Rajasthan #Sayra #CrimeNews #ViralVideo #PoliceAction #BreakingNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #LawAndOrder #IndiaNews #ViralCase #AssaultCase #LatestNews #Justice

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News