सायरा में स्कूली छात्र पर हमला, जांच शुरू

बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Sayra school incident,उदयपुर 8 जुलाई 2026 - उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक स्कूली छात्र पर दो छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर हमला करवा दिया।

हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। School Student attacked 

जानकारी के अनुसार स्कूल में हुई मामूली कहासुनी के बाद दो छात्रों ने बाहरी युवकों को बुला लिया और स्कूल के ही एक छात्र के साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सायरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई थी। Crime News

कहासुनी के बाद आरोपियों ने पीड़ित छात्र को स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी और बाद में इंटरवल के दौरान उसके साथ मारपीट की।

पुलिस के अनुसार मामले में एक 13 वर्षीय नौवीं कक्षा का छात्र, 17 वर्षीय 11वीं कक्षा का छात्र और गांव का एक अन्य युवक शामिल था। घटना के बाद आरोपी घायल छात्र को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

#Udaipur #Sayra #Rajasthan #SchoolNews #StudentSafety #PoliceInvestigation #EducationNews #LocalNews #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeUpdate #SchoolIncident

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News