उदयपुर मे मारपीट के पीड़ित को एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

 | 
Udaipur Crime

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर में शनिवार को मारपीट के पीड़ित से मिलने के लिए एसपी डॉ अमृता दुहन अपने ऑफिस से निकल कर कलेक्टरी परिसर में पहुंची और उसकी पीड़ा सुनी।

दरअसल गोवर्धन विलास इलाके के रहने वाले पीड़ित बाबू लाल जो विकलांग हैं और कचरा बिनने का काम करता हैं, बीती रात मल्लतलाई के रहने वाले कयामत नामक व्यक्ति जो पेशे से ऑटो चालक पीड़ित के घर आया और पीड़ित की पत्नी को अपने साथ ले गया और जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे कर गया।

आरोपी की धमकी से भयभीत होकर पीड़ित बाबू अपने दोनों बच्चों के साथ कलेक्टरी पहुंचा। उसके बारे में जानकारी मिलने पर एसपी अपने चेम्बर से निकाल कर उसके पास पहुंची और उसकी पीड़ा सुनी, साथ ही उन्होंने सम्बंधित थाने को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश भी दे दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News