जिला जज का नाम लेकर ईवी स्कूटर ले गया, आरोपी गिरफ्तार

सुखेर पुलिस ने शोरूम से स्कूटर लेकर वापस नहीं लौटाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

 | 
Sukher Police in Udaipur arrested a man accused of taking an EV scooter from a showroom under false pretenses and failing to return it.

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur,उदयपुर 3 जुलाई 2026 - उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस ने जिला जज को दिखाने के बहाने ईवी स्कूटर शोरूम से स्कूटर ले जाकर वापस नहीं लौटाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार न्यू भूपालपुरा निवासी दिनेश पुत्र कल्याणमल काबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी केपी इलेक्ट्रिक व्हील्स नाम से ईवी स्कूटर की शोरूम है। 24 जून को दीपक पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम माली निवासी चित्रकूट नगर, भुवाणा शोरूम पर आया। उसने प्रवीण कोठारी के माध्यम से जिला जज को स्कूटर दिखाने की बात कही और आधे घंटे में वापस लौटाने का आश्वासन देकर स्कूटर ले गया। Crime News Udaipur

शिकायतकर्ता ने बताया कि तय समय बीतने के बाद भी आरोपी स्कूटर लेकर वापस नहीं आया। कई बार संपर्क करने के बावजूद न तो स्कूटर लौटाया और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया। Police Action 

मामला दर्ज होने के बाद सुखेर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम माली निवासी भुवाणा, हाल कच्ची बस्ती कॉलोनी पारस के पास, सूरजपोल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। Udaipur News

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #CrimeNews #SukherPolice #EVScooter #ElectricVehicle #PoliceAction #BreakingNews #UdaipurUpdates #LocalNews #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News