शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की तलवार से हमला कर हत्या

युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल 
 | 

उदयपुर 31 मार्च 2026। ज़िले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसको देखते हुए तीन थानों की पुलिस और DSP मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने में जुटे हैं।

घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे खेड़ाघाटी, बलीचा की है। मृतक की पहचान नीलेश गरासिया (35) के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में सिविल ठेकेदार था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को खेरवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार, नीलेश अपने चचेरे भाई के साथ स्कूटी पर शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 6-7 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार से पहले उसका हाथ काटा और फिर गर्दन व कमर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान उसका चचेरा भाई किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मृतक और आरोपी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। सुबह से ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अब तक सहमति नहीं बन पाई है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर मौजूद ऋषभदेव DSP राजीव राहर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Balicha #Kherwara #Rishabhdev #UdaipurCrime #RajasthanCrime #CrimeNews #BreakingNews #IndiaNews #LocalNews  #NewsUpdate #CrimeAlert #JusticeForNilesh #PoliceAction #VillageNews #TrendingNews #ViralNews #PublicOutrage #LawAndOrder #HyperlocalNews
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal