उदयपुर की टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

 मूलतः उदयपुर की रहने वाली 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली।
 | 
उदयपुर की टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या
सेजल शर्मा ने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ एड में भी काम किया है। 'आजाद परिंदे' नाम की वेब सीरीज में भी वह नजर आईं थीं। टीवी सीरियल की दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक 'दिल तो हैप्पी है जी' में मिला।

उदयपुर 25 जनवरी 2020।  मूलतः उदयपुर की रहने वाली 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली। सेजल का शव पंखे से ओढ़नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सेजल के घर से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताया है।


सेजल शर्मा मीरा रोड स्थित रॉयल नेस्ट बिल्डिंग में रहती थीं। उन्होंने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ एड में भी काम किया है। 'आजाद परिंदे' नाम की वेब सीरीज में भी वह नजर आईं थीं। टीवी सीरियल की दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक 'दिल तो हैप्पी है जी' में मिला।

स्टार प्लस पर प्रसारित 'दिल तो हैप्पी है जी' में सेजल ने सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था। सिम्मी शो के मुख्य किरदार अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन थी। बताया जाता है कि सेजल अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान चल रहीं थीं। सुसाइड नोट में भी उन्होंने अपनी मौत की वजह निजी बताया है। वह डेढ़ महीने से डिप्रेशन में थीं। मीरा रोड थाने में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News