अवैध पहाड़ी कटिंग पर यूडीए का बड़ा एक्शन
पोकलेन मशीन सील, दो डंपर जब्त; बिना अनुमति निर्माण और पहाड़ी कटिंग पर सख्त चेतावनी
Udapiur Times News ,Udaipur Development Authority, Anti Enchorchment Drive,उदयपुर 10 जुलाई 2026 - उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शहर में अवैध पहाड़ी कटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन सील कर दी तथा दो डंपरों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया।
प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना और सचिव राजपाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व ग्राम सरेखुर्द की आराजी संख्या 2259, 2261, 3994/2258 सहित अन्य खातेदारों की पहाड़ी भूमि पर कार्रवाई की गई। UdaipurNews
मौके पर बिना किसी स्वीकृत योजना या निर्माण अनुमति के पहाड़ी काटकर समतलीकरण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दो डंपर और एक पोकलेन मशीन मौके पर मिली। UrbanDevelopment
पोकलेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया, जबकि दोनों डंपरों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया। मामले की सूचना संबंधित तहसील को भेज दी गई है तथा खनन विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
यूडीए ने बताया कि पिछले कई महीनों से शहर में अवैध पहाड़ी कटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। EncroachmentDrive
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। IllegalConstruction
प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आमजन से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार की पहाड़ी कटिंग न करें तथा किसी भी निर्माण कार्य से पहले नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निर्माण करें।
बिना स्वीकृति किए गए निर्माण का नियमन संभव नहीं होता, जिससे संबंधित व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्रवाई तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, भू-अभिलेख शाखा के दीपक जोशी (पटवारी) तथा होमगार्ड जाब्ते की मौजूदगी में की गई।
#Udaipur #UDA #UdaipurDevelopmentAuthority #AntiEncroachment #IllegalHillCutting #EncroachmentDrive #Sarekhurd #RajasthanNews #UrbanDevelopment #UdaipurNews #IllegalConstruction #LocalNews #BreakingNews #CivicAction #Rajasthan
