उदयपुर में महिला ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
एसपी से लगाई न्याय की गुहार; खेरोदा थानाधिकारी बोले—दोनों पक्षों की समझाइश कर आरोपित पक्ष को BNSS के तहत पाबंद किया गया
Udaipur Times News, Crime News उदयपुर 10 जून 2026 - उदयपुर ज़िले के खेरोदा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बबली बाई मीणा निवासी अड़िंदा वल्लभनगर ने पड़ोसियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी से मुलाक़ात कर शिकायत देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर महिला एसपी ऑफिस पहुंची जहां महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी पवन रावत, और उनके परिवार के अन्य सदस्य आए दिन कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। महिला का कहना है कि खेत पर आने-जाने के दौरान कई बार उसका पीछा किया गया तथा हथियार दिखाकर डराने का प्रयास किया गया। Udaipur News
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति और बच्चों के साथ भी कई बार मारपीट की घटनाएं हुईं। इसके बावजूद खेरोदा थाने में शिकायत देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में कुछ लोगों पर भी अभद्र व्यवहार करने, राजीनामे का दबाव बनाने और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप लगाए गए हैं।
महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, महिला थाना, राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भेजी हैं। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Udaipur Crime News
इस मामले में थानाधिकारी खेरोदा सुरेश विश्नोई का कहना है की दो दिन पहले दोनों पक्षों को मोतबीरों के सामने बैठाकर समझाइश की जा चुकी है , जिन लोगों पर बबली बाई व् उसके परिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, उन लोगों को CrPc की धारा 107 ,116 नविन धारा 135 (BNSS) एवं Section 126 BNSS के तहत पाबंद कर दिया गया है, यदि भविष्य में पाबंद करने के बाद भी उनके द्वारा कोई घटना की जाएगी तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। Udaipur TImes News
थानाधिकारी का ने बताया की पवन रावत और बबली बाई के घर के लोगों में पारिवारिक विवाद कई सालों से चल रहा है इसके चलते पवन रावत ने बबली बाई के घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर नया घर बनाकर रहना शुरू कर दिया। साथ ही महिला के घर के आसपास भी जाना बंद कर दिया है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Vallabhnagar #Kheroda #Adinda #WomenSafety #PoliceComplaint #LocalNews #CrimeNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #BreakingNews #NewsUpdate #MewarNews #UdaipurLocal #WomenRights #RuralRajasthan #UdaipurDistrict
