उदयपुर मे महिला की कार से कुचलकर मारने का मामला गरमाया, परिजनों ने मोर्चरी के बाहर लगाया धरना

 | 
Udaipur Woman crushed to death by car

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई तोड़-फोड़ की घटना के बाद स्कार्पियो कार से कुचले जाने के बाद 53 वर्षीय महिला की मौत के बाद माहौल और गरमा गया।

शनिवार सुबह मुर्दाघर के बाहर मृतका के घर वाले धरने पर बैठ गए। उनका कहना हैं उन्हें मुआवजा नही चाहिए लेकिन आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की जा रही हैं सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी नही होने तक शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी इंकार कर दिया हैं।

उधर, डिप्टी एसपी छवि शर्मा ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं, सीसीटीवी फुटेज में फिलहाल कार से 6 आरोपी निकलते हुए देखे जा रहें हैं।  

अभी तक की जांच में सामने आया हैं की मृतका के बेटे की आरोपियों की पैसे की कोई लेनदेन थीं जिसके चलते उन्होने घटना को अंजाम दिया और इस दौरान पीड़िता कार के सामने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो हादसा हों गया, डिप्टी एसपी ने कहा की पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News