बहन के घर जाने का कहकर निकली विवाहिता प्रेमी संग फरार

घर से लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur उदयपुर 20 जुलाई 2026 । जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने और घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फूटिया गोगुंदा निवासी किशनसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह ने चरावो का गुड़ा सायरा निवासी हिम्मतसिंह पुत्र शंकरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 26 मई को उसकी पत्नी केशर बाई अपनी बहन के घर कोटड़ा में कलश कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वहां नहीं पहुंची। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। परिजनों और रिश्तेदारों से तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। CrimeNews 

बाद में 9 जून को जानकारी मिली कि हिम्मतसिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के अनुसार, विवाहिता घर से चांदी के दो कड़े, सोने का बोर, सोने की टोकरी, चांदी की गारसनी तथा करीब 35 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। UdaipurNews

साथ ही दंपती के दोनों नाबालिग बच्चों को भी अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। Woman elopes with lover Udaipur

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बहकाकर घर से जेवर और नकदी मंगवाकर अपने पास रख लिए। मामले में गोगुंदा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #CrimeNews #PoliceInvestigation #RoadSafety #BreakingNews #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News