उदयपुर के युवा वकील भरत जैन की लाश जयसमंद झील में मिली

संभवतया डूबने से हुई मौत
 | 
उदयपुर के युवा वकील भरत जैन की लाश जयसमंद झील में मिली
सोमवार सुबह घर से निकले थे , आज मंगलवार को जयसमंद झील में पाई गयी लाश 

उदयपुर 21 जुलाई 2020। उदयपुर से लगभग 50 किमी दूर जग प्रसिद्ध जयसमंद झील में युवा वकील भरत जैन का शव आज झील में पाई गयी। आज सुबह झील में लाश की सूचना पर मौके पर पहुंची सराड़ा थाना पुलिस ने  गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकलवाकर मुर्दाघर में रखवाया। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मौके से बैग, मोटर साईकिल, मोबाइल फोन और शर्ट मिला जिसके आधार पर मृतक की पहचान की गई। कयास लगाया जा रहा है की झील में नहाने की नियत से उतरे भरत जैन की संभवतया डूबने से हुई है मौत।   

सराड़ा पुलिस थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया की 27 वर्षीय भरत जैन सलूम्बर के जावद क्षेत्र के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत जैन   सोमवार सुबह अपने घर से निकले थे और रात को वापस नहीं लौटे, मंगलवार सुबह उनकी लाश जयसमंद झील में पाई गयी।  

Source: Sohail Khan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News