उदयपुर में युवक का अपहरण, मारपीट और लूट
Udaipur Times News, Crime News ,Youth abducted , उदयपुर 15 जुलाई 2026 - उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक के कथित अपहरण, मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक का मोबाइल, 20 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को जबरन पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। UdaipurNews
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। CrimeNews
पीड़ित महेंद्र सिंह भाटी, निवासी चिखला, ने रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई की देर रात वह न्यू आशापुरा होटल पहुंचा था। इसी दौरान टाटा नेक्सन कार में सवार पांच लोग वहां पहुंचे और खुद को डीएसटी पुलिसकर्मी बताकर उसे घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर नेगड़िया टोल से आगे जंगल की ओर ले जाया गया। पीड़ित के अनुसार, जंगल में पहले से मौजूद अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। Kidnapping
आरोप है कि उसके सिर पर वार किया गया, पिस्टल दिखाकर डराया गया और उससे तत्काल 5 लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाया गया। साथ ही उसका मोबाइल, 20 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली गई। Robbery
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश की और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया, "पीड़ित की रिपोर्ट पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।"
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #Kidnapping #Robbery #Assault #PoliceInvestigation #Sukher #FIR #CCTV #LawAndOrder #IndiaNews #LatestNews #CrimeUpdate #PublicSafety #Justice #LocalNews
