उदयपुर के युवक की अहमदाबाद में हत्या

परिजन और समाज के लोग अहमदाबाद पहुंचे और सिविल अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

 | 

उदयपुर 25 मार्च 2026 । ज़िले  के नयागांव उपखंड के बलिचा गांव के एक युवक की अहमदाबाद में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। हमलावरों ने युवक के पेट में गहरे वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परिजन और समाज के लोग अहमदाबाद पहुंचे और सिविल अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं उठाएंगे। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक हितेश अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता रमणलाल ने बताया कि हितेश की दो माह बाद शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक का परिवार करीब 20 साल पहले उदयपुर से अहमदाबाद में जाकर बस गया था। परिवार में मृतक सहित दो भाई और एक बहन हैं। पिता फर्नीचर का काम करते हैं और हितेश भी उनके काम में सहयोग करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#UdaipurNews #AhmedabadCrime #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #Balicha #Nayagaon #UdaipurUpdates #GujaratNews #JusticeForHitesh #LocalNewsRajasthan #IndiaNews #TrendingNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal