उदयपुर की 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदयविलास के 5.74 लाख रुपए के बिल का भुगतान किए बिना ही चंपत हुआ पर्यटक परिवार

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की मामले की जांच 

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Udaipur Crime, The Oberoi Udaivilas Udaipur, उदयपुर 25 अगस्त 2026 । शहर के 5 स्टार होटल  द ओबरॉय उदयविलास में एक पर्यटक परिवार के 10 दिन तक ठहरने और होटल की विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के बाद 5.74 लाख रुपए का बिल चुकाए बिना चले जाने का मामला सामने आया है। 

होटल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार होटल के लायजनिंग मैनेजर रविंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 अगस्त को मेकर बाहा ट्रेवल एजेंसी ने ई-मेल के माध्यम से दिल्ली निवासी अनुराग यादव के परिवार के लिए होटल में बुकिंग करवाई थी। Udaipur News

अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा था । इस दौरान परिवार ने होटल में ठहरने के अलावा लंच, दीनार और अन्य सुविधाओं  का भी उपयोग किया।

24 अगस्त को चेक आउट  के समय परिवार के सामने 5.74 लाख रुपए का बिल पेश किया गया। आरोप है की अनुराग यादव ने बिल का भुगतान करने से इनकार करते हुए कहा कि यह राशि ट्रेवल एजेंसी द्वारा चुकाई जाएगी।  Fraud Case

वहीं, ट्रेवल एजेंसी ने बुकिंग के दौरान इस तरह की किसी व्यवस्था या बिल के भुगतान  की डील से इनकार किया है। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। Crime News Udaipur 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News