उदयपुर के फलासिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 48घंटे में किया गिरफ्तार

 | 
Falasiya police station

 

 

Udaipur Times, Crime News:  उदयपुर जिले के फलासिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 29 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर की रात भामटी निवासी कमलेश पुत्र चंदूलाल उसके घर में घुसा और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा रजत बिश्नोई और डीएसपी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में फलासिया थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News