निगम का XEN 50 हजार रूपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार

बिल पास करने के एवज में मांगी की रिश्वत 

 | 
ACB Trap EXEn Nagar Nigam

उदयपुर,19.10.23- ACB की इस्पेशल यूनिट ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नगर निगम उदयपुर में कार्यरत एक्सईएन (XEN) को 50  हजार रूपए की रिश्वत (Bribe ) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। 

ACB इस्पेशल यूनिट के एडिशनल एसपी (AdSp) उमेश ओझा ने बतया की आरोपी एक्सईएन (XEN) आवेस मोहम्मद के खिलाफ शिकायत मिली थी की  परिवादी से उसकी फर्म द्वारा नगर निगम उदयपुर में विभिन्न उद्यानों के संधारण एवं रखरखाव के बकाया बिलों के भुगतान में कमीशन की एवज में आरोपी आवेस मोहम्मद द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को टीम ने ट्रैप कार्यवाही को अंजाम देते हुए उदयपुर नगर निगम  रेड करते हुए एक्सईएन (EX.EN) आवेस मुहम्मद को परिवादी से 50  हजार रूपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए पकड़ा।  

ओझा ने बताया की फ़िलहाल पकडे गए एक्सईएन (XEN) आरोपी आवेस मुहम्मद के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट (Anti Corruption Act ) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके घर की तलाशी भी ली जा रही है साथ ही इस मामले को लेकर उस से पूछताछ भी जारी है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News