खेरवाड़ा में चाचा ने भतीजो पर किया तलवार से हमला

आपसी रंजिश का मामला 

 | 
sword attack in kherwara

उदयपुर 10 दिसंबर 2024।  जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के मीठी लिमडी गांव में पूरानी रंजिश काे लेकर साेमवार सुबह चाचा ने अपने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में भतीजाें के सिर और हाथ पैराें पर गंभीर चाेटे आई । घायलाें का डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार मीठी लिमडी निवासी राहुल और बहादुर भगाेरा दाेनाें भाई साेमवार सुबह अपने घर पर थे। तभी पास के घर में रहने वाले उनके चाचा हजारीलाल भगाेरा ने तलवार लेकर दाेनाे भाईयाें काे हमला कर दिया। हमलें में दाेनाें भाई काे सिर और हाथ पैराे पर गंभीर चाेटे आई। 

परिजनाें ने दाेनाें घायल भाईयाें काे लेकर खेरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुँचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दाेनाे काे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तो वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News