चाचा ने भतीजे को मारी गोली
खेरवाड़ा के कल्याणपुर थाने का मामला
उदयपुर 10 फरवरी 2022 । जिले के खेरवाड़ा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भगोर गांव में बीती रात आपसी विवाद के चलते एक चाचा ने अपनी ही भतीजे पर फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल भतीजे को उदयपुर एक एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ वह उपचाररत है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भगोरा गांव मे चाचा महेंद्र सिंह और उनके भतीजे पुष्पेंद्र सिंह के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते महेंद्र सिंह ने पुष्पेंद्र सिंह पर फायर कर दिया। घटना के बाद महेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। वहीँ घायल पुष्पेंद्र सिंह को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके कल्याणपुर थाना पुलिस के साथ खेरवाड़ा और ऋषभदेव थाना पुलिस मय जाब्ता पहुंची। रात्रि में ही आसपास के जंगलो में दबिश दे कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
