बेरोज़गारी से तंग आकर नशे में युवक ने की थी मंदिर में तोड़फोड़

गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में 19 मार्च की घटना का आरोपी गिरफ्तार 

 | 
bherulal vadhera

उदयपुर 1 मई 2024। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बरपाल क्षेत्र के खजुरी ग्राम में 19 मार्च 2024 को बारापाल कुल देवी श्री धराल माता मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने और मंदिर परिसर में आग लगाने के आरोपी को गोवर्धन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान भेरूलाल वढेरा निवासी खजुरी फला के रूप में की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीकॉम तक पढाई की है लेकिन पढ़ाई के बाद रोज़गार नहीं मिलने और आर्थिक तंगी से परेशां उसने इस घटना को अंजाम दिया।  आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात शराब पीकर वह मंदिर पहुंचा और मंदिर में दो मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ कर दी और वहां रखे कपडे में आग लगा दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी झल्लारा थाने में धोखाधड़ी करने का एक मामला दर्ज है।  पुलिस उससे अग्रिम पूछताछ कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News