एकलिंगपुरा में अज्ञात बदमाशों ने किया युवक पर चाकू से हमला

घायल को MB Hospital में  इलाज के लिए भर्ती 

 | 
Chaku baji Udaipur

शुक्रवार अल सुबह हुई घटना 

उदयपुर,27 अक्टूबर 2023 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

घटना शुक्रवार अल सुबह करीब 3.30 AM की बताई जा रही है, हालाँकि घायल युवक को इलाज के लिए MB Hospital में भर्ती करवया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिरणमगरी थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया की घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब खेरवाड़ा निवासी गजेंद्र सिंह जयपुर से उदयपुर लौटा, वह बस से सुबह करीब 3.15 बजे एकलिंगपुरा चौराहे पर उतरा और माली कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे की तरफ चल कर जा रहा था तभी मोटरसाइकल पर सवार हो कर आए 3 अज्ञात युवकों (Unidentified Youth) ने उसे रोका और उसके साथ बहस करने लगे और उनमे से एक ने जेब से चाकू निकाल कर उस पर हमला बोल दिया।  

घटना में गजेंद्र को शरीर के विभिन हिस्सों पर गंभीर चोट आई (sustained injuries) और वह सड़क पर गिर गया। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

थानाधिकारी ने बताया की राहगीरों ने घटना की जानकारी हिरणमगरी थाना पुलिस को दी जिस पर थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में गजेंद्र को हॉस्पिटल पहुँचाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। तो वही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे CCTV Cameras की फुटेज को आधार बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

थानाधिकारी का कहना है की फ़िलहाल पीड़ित से घटना को लेकर ज्यादा बात नहीं हो पाई है, उसके होश में आने और स्थिति नियंत्रण में आने पर ही घटना की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी, साथ ही आरोपियों को वह पहचानता है या नहीं इसके बारे में भी तभी जानकारी मिल पाएगी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित खेरवाड़ा का रहने वाला है और फार्मेसी (Pharmacy) का काम करता है, वह किसी काम से जयपुर गया हुआ था और शुक्रवार सुबह ही लौटा था।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News