Breaking-उदयपुर में यूनियन बैंक का एटीएम उखाड कर ले गए बदमाश

मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया  के रोड न. 2 स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को साथ ले गए बदमाश 

 | 

गार्ड रहित एटीएम पर चोरो ने किया हाथ साफ़ 

उदयपुर 15 फरवरी 2021 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रोड न. 2 स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को चोर उखाड़ कर ले भागे। एटीएम में लगभग 5 लाख 35 हज़ार की राशि उपलब्ध थी। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।  पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।  वहीँ चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।  

प्रारम्भिक प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम गार्ड रहित था। हालाँकि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है जहाँ पर यह वारदात हुई है वहां से उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का मकान भी नज़दीक ही है।  वहीँ एटीएम में लगभग पांच लाख पैंतीस हज़ार की राशि थी।  इससे पूर्व भी उदयपुर में एटीएम लूट की घटना हो चुकी है। 

UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP |  SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी फॉलो करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News