सवाई माधोपुर मे एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के नेतृत्व में अनूठा ‘ड्रग वॉरियर’ अभियान
Udaipur Times, Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस की नशामुक्त राजस्थान की मुहिम को सवाई माधोपुर में नई धार देते हुए सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ‘पहले परिवार, फिर मोहल्ला, फिर गांव’ की तर्ज पर आमजन से नशे के खिलाफ सामाजिक क्रांति में सहभागी बनने की अपील की। Rajasthan Police
इस पहल के तहत महिला, पुरुष, युवा, परिवार, डॉक्टर और शिक्षक ‘ड्रग वॉरियर’ बनकर नशे से पीड़ित अपनों को मुक्त कराने और नशे के कारोबार की सूचना देंगे। Sawai Madhopur News
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ‘ड्रग वॉरियर’ को नशा तस्करों और नशे के ठिकानों की गुप्त सूचना पुलिस को देंने, अभियान में सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा दिया। Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei
7 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले चरण मे जिले में बीट स्तर तक नशामुक्ति की मुहिम को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘ड्रग वॉरियर’ 5 से 25 लोगों की टोली बनाकर पुलिस से जुड़ सकेंगे, उन्हे एसपी, एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी अथवा बीट कांस्टेबल से सीधे संपर्क की सुविधाभी दी जाएगी। Sawai Madhopur News
‘ड्रग वॉरियर’ व्हाट्सएप पर 9352376939 और कालिका यूनिट के 96679 73009 नंबर पर गुप्त सूचना दे सकते है, साथ ही सवाई माधोपुर पुलिस के सोशल मीडिया माध्यमों से भी जुड़ने की अपील की गई। Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei
नशामुक्त बीट का पुलिस टीम द्वारा सत्यापन होगा, क्षेत्र में नशे की बिक्री बंद होने की पुष्टि के बाद ही जारी होगा ‘नशामुक्त बीट’ प्रमाण-पत्र। पहली और सर्वाधिक नशामुक्त बीट को विशेष सम्मान मिलेगा, ड्रग वॉरियर परिवार, बीट कांस्टेबल और थानाधिकारी को एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। Sawai Madhopur News
