सवीना थाने के कुछ ही दूरी पर मिली अज्ञात युवक की लाश

मृतक ने पीले रंग की टी शर्ट एवं ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है।  चेहरे पर दाढ़ी बढ़ी हुई है वहीँ मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 

 | 

सवीना थाने से कुछ ही दूरी पर नेशनल हाइवे के पास मिली लाश 

उदयपुर 11 मार्च 2021। शहर के सवीना थाना से कुछ ही दूरी पर हाइवे पर सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। 

शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सवीना थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।  वहीँ पुलिस के साथ मौके पर एफएसल की टीम भी पहुँच गई है। शव की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। 

पुलिस ने बताया की मृतक ने पीले रंग की टी शर्ट एवं ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है।  चेहरे पर दाढ़ी बढ़ी हुई है वहीँ मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News