सविना में स्पा संचालिका के घर से बिना लाइसेंस शराब और बीयर बरामद
एक आरोपी गिरफ्तार
Udaipur Times News, उदयपुर 26 नवंबर 2026 । सविना थाना पुलिस ने ब्यूटी रोज स्पा सेंटर संचालिका के निवास से बिना लाइसेंस की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सविना खेड़ा स्थित आकाशगंगा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्पा सेंटर के पास ए-15 आरएसबी कॉलोनी में फ्लैट की तलाशी ली। इस दौरान बेड के अंदर से शराब और बीयर की बोतलें मिलीं।
कुछ बोतलों पर डिफेंस सर्विस पर्सनल के लिए बिक्री और कुछ पर राजस्थान में बिक्री के लेबल लगे थे। Crime News
पुलिस ने शराब और बीयर जब्त कर आरोपी ममोनी सरदार उर्फ रिया मैडम को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने शराब जोधपुर निवासी परिचित सांगसिंह से मंगवाना बताया। पुलिस शराब की खरीद और आपूर्ति के संबंध में जांच कर रही है।