लड़कियों का अपहरण कर शादी के लिए बेचने वाली गैंग का खुलासा

आदिवासी बहुल झाड़ोल की घटना 
 | 
दो बेचने वाले और 1 खरीदार को किया गिरफ्तार 

उदयपुर 20 अगस्त 2020। जिले के आदिवासी बहुल झाड़ोल थाना क्षेत्र में आदिवासी लड़कियों का अपहरण कर शादी के लिए बेचने वाली गैंग का खुलासा करते हुए झाड़ोल थाना पुलिस ने दो बेचने वाले और 1 खरीददार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीँ दो लड़कियों को उक्त गिरोह से दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। 

झाड़ोल थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह राव ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शम्भू लाल पिता हकरा निवासी ओबरा झाड़ोल तथा मुकेश पिता हकरा निवासी ओबरा झाड़ोल को लड़कियों का अपहरण कर शादी के लिए बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है वहीँ लड़की खरीदने वाला अभियुक्त रतन सिंह पिता मोड़ सिंह निवासी पावटा आहोर जिला जालोर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया की उक्त गैंग द्वारा लड़कियों को बहला फुसला कर अपहरण कर पैसे के बदले जालोर व सिरोही जिलों में बेच दिया गया था। पुलिस ने लड़कियों को चढ़कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News