फ़र्ज़ी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर करता था फ्रॉड

हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त में कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

 | 
fraudster arrest

उदयपुर 26 अक्टूबर 2023 । शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड और पेन कार्ड बनाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिरण मगरी थानाधिकारी दर्शनसिंह ने बताया कि पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम विश्नोई उर्फ विपुल जांगिड़ उर्फ अनुप्रित पुत्र भंवरलाल निवासी सरवना सांचोर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से उसके द्वारा बनाए फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित बैंक खातों की पासबुक चैक, लैपटॉप आदि जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 420, 467, 468, 120 में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में लोगों के फर्जी तरीके से आधार व पेन कार्ड बनवाता था और फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। जो नियमानुसार मान्य नहीं थे। इस गिरोह में आरोपी के अन्य लोग भी सहयोगी रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News