शातिर चोर गैंग का खुलासा, हथियार समेत 3 गिरफ्तार

गोगुन्दा थाना पुलिस की कार्यवाही

 | 
theft gang busted

उदयपुर 8 दिसंबर 2023। ज़िले की गोगुन्दा पुलिस ने शातिर चोर गैंग का खुलासा करते हुए उदयपुर, राजसमंद, चितोडगढ, पाली, सिरोही, प्रतापगढ, बुन्दी, कोटा के विभिन्न थाना सर्कल से वाहन, मन्दिरो में चोरी की कुल 40 से अधिक वारदातों का पर्दाफाश किया। 

आरोपियों से एक पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतुस व 21 चोरी की बाइक व 2 बाइक के ईन्जन, एक हैण्ड ग्राइन्डर मशीन, 1 ट्रेक्टर ट्रॉली को बरामद किया है।  पुलिस ने अब तक 3 आरोपी को गिरफतार किया है। 

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुवे तीन अभियुक्त 19 वर्षीय दिनेश पुत्र थावराराम गरासिया निवासी जाडा सीमला पुलिस थाना बेकरीया, 20 वर्षीय सुरेश पुत्र किसनाराम गरासिया निवासी खोखरीया नाल पुलिस थाना बेकरीया 21 वर्षीय सुरेश पुत्र रामाराम गरासिया निवासी सालरिया पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर को गिरफतार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतुस मय 20 चोरी की मोटर साईकिल व 02 मोटर साईकिल के खुले पार्टस बरामद करते हुऐ चोरी की कुल 34 वारदात का खुलासा किया है ।

आरोपियों ने उदयपुर शहर में कविता के पास शराब के ठेके के पास से 3 वर्ष पूर्व एक काले रंग की सुजुकी जिक्सर मोटरसाईकिल चोरी, सुमेरपुर से 2 साल पहले से एक काले रंग की हिरों स्प्लेन्डर बाईक चोरी, सिरोही में बारीघाट के पास से 1 साल पूर्व एक हिरों स्लेन्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी सहित 3 दर्जन वरदातों को करना स्वीकार किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News