दुकान के सामने शराब पीने और मटन खाने से रोकने पर की मारपीट और लूटपाट

फतेहपुरा के हनुमान कॉलोनी में हुई कल शाम को घटना  
 | 
दुकान के सामने शराब पीने और मटन खाने से रोकने पर की मारपीट और लूटपाट
मारपीट और लूटपार करने के 5 आरोपी गिरफ्तार
 

उदयपुर 12 मार्च 2020। शहर के फतेहपुरा स्थित हनुमान कॉलोनी में शंकरलाल खारोल की दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों की अम्बामाता थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम बिश्नोई ने बताया की भवानीशंकर उर्फ़ सुमेर पुत्र बलवंत, कार्तिक पुत्र भवानीशंकर, ओमप्रकाश उर्फ़ भीमा पुत्र अशोक, कुणाल पुत्र राजेश, ललित पुत्र मदनलाल निवासी हनुमान कॉलोनी को गिरफ्तार कर धारा 452, 379, 323, 427 में मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर लिया है। 

उल्लेखनीय है की कल शाम शंकरलाल खारोल की हनुमान कॉलोनी स्थित दुकान पर अप्पू, सुमेर, कार्तिक, राजू, ललित, कुणाल आदि दुकान के सामने शराब पीकर मटन पार्टी कर रहे थे, शंकर लाल के टोकने पर इन लोगो ने दुकान में घुसकर तोड़ फोड़ और मारपीट करते हुए दुकान का चार दिन का कलेक्शन करीब 1,35,000/- रूपये लूट लिए। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News