उदयपुर की ढेबर कॉलोनी में मामूली बात पर हिंसक झड़प
सीसी टीवी फुटेज आए सामने
Udaipur Times News,Crime News Udaipur, Fight at Debar Colony, उदयपुर अगस्त 2026- उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित ढेबर कॉलोनी में गुरुवार रात एक पुरानी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। Fight at Debar Colony
आरोप है कि नशे में धुत देवराज नामक युवक ने ढेबर कॉलोनी निवासी गोपाल वाघेला के साथ गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। Udaipur News
इस अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद घायल गोपाल वाघेला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
पीड़ित की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी देवराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। Crime News Udaipur
