उदयपुर मे वांटेड क्रिमिनल सेलिब्रेशन मॉल से शपॉइंग करते हुए गिरफ्तार
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने किया गिरफ्तार
Udaipur Times News, Crime News, Wanted Criminal Arrested, Anti Narcotics Task Force, उदयपुर ,15 अगस्त 2026 - एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 6 साल से फरार 65 हजार के इनामी तस्कर को हुए शनिवार को शहर के सेलिब्रेशन मॉल से शॉपिंग करते हुए पकड़ा ।
एएनटीएफ महानिरीक्षक शरत कविराज ने मीडिया को बताया की आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू निवासी हांडीपुरा नीमच को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी मॉल में ग्राहकों के बीच खरीदारी करते हुए खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा था। Udaipur News
एएनटीएफ टीम भी खरीदार बनकर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पप्पूलाल मारवाड़ क्षेत्र के डोडा चूरा तस्करों की गाडियां भरवाने का काम करता था। वह मध्यप्रदेश से मारवाड़ के तस्करों को मादक पदार्थ की बड़ी खेप गाड़ियां भरकर भिजवाता था। साथ ही अफीम किसानों से सम्पर्क कर उन्हें कुछ पैसों का लालच देकर उनसे माल एकत्रित करता। फिर भारी मात्रा में मारवाड़ के तस्करों को माल भिजवाकर मोटी में कमाई कर रहा था। Crime News
एएनटीएफ महानिरीक्षक शरत कविराज ने मीडिया को बताया की आरोपी साल 2018 में थाना सिगोली में एनडीपीएस एक्ट में ही एक साल जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी इसने वापस वही धंधा शुरू कर दिया था। Wanted Criminal Arrested
राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश में तस्करी करने लगा। साल 2021 में चित्तौड़गढ़ के बेगूं थाने में डोडा-चूरा तस्करी का प्ररकण दर्ज होने के बाद से यह फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बच रहा था।
