वार्ड 48 की पार्षद के पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया

मारपीट करने वाले की पहचान घंटाघर निवासी दीपक तम्बोली के रूप में हुई हैं

 | 

उदयपुर 23 फ़रवरी 2024। नगर निगम के वार्ड नंबर 48 की महिला पार्षद दीपिका चौधरी के पति के साथ कुम्हारो का भट्टा इलाके में मारपीट होने की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं की मारपीट करने वाले की पहचान घंटाघर निवासी दीपक तम्बोली के रूप में हुई हैं।

इस मौके पर मिडिया सें बात करतर हुए पार्षद दीपिका ने बताया की दरअसल आरोपी दीपक की इलाके में सरस डेरी का बूथ हैं, वह इस इलाके में नशे के प्रदार्थ युवाओं को देने का काम करता हैं। इस की बार मिल रही शिकायत के चलते पुलिस को शिकायत की गई जिस पर पुलिस उसे थाने लेकर गई।

पार्षद दीपिका चौधरी ने बताया की थाने सें भी आरोपी को उसके पति ही छुड़ा कर लाए। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसने मिलने के लिए बुलाया, मिलने जाने पर उसपर लठ सें हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे कनक हॉस्पिटल इलाज के लिए लेकर गए।

चौधरी ने बताया कि आरोपी द्वारा उनके वार्ड के क्षेत्र में दादागिरी की जाती है दुकानदारों को डराया धमकाया जाता है और नशे के पदार्थ युवाओं को बेचा जाता है जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है, इसी के चलते जब इसकी शिकायत की गई तो उसने उनके पति के साथ मारपीट की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News