LPG सिलेंडर में गैस की जगह पानी!
गोगुंदा में उपभोक्ताओं के साथ धोखा?
उदयपुर 26 मार्च 2026। ज़िले के गोगुंदा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि सिलेंडर असामान्य रूप से जल्दी खत्म हो गया और जांच करने पर उसमें से पानी निकलने लगा।
एक अन्य मामले में भी सिलेंडर में गैस कम और पानी अधिक पाया गया, जिससे खाली सिलेंडर का वजन करीब 22 किलो तक पहुंच गया।
शिकायत के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने संबंधित गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया है।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा गया। लोगों ने गैस एजेंसी पहुंचकर विरोध जताया और सिलेंडर से पानी निकलने का प्रदर्शन भी किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Gogunda #LPGCylinder #GasCylinderIssue #ConsumerRights #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanLocal # IndiaNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
