सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा महंगा
सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो अभियुक्त अवैध पिस्टल और 3 ज़िंदा कारतूस समेत गिरफ्तार
उदयपुर 13 फरवरी 2020 । जिले के जावर माइंस थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपनी फोटो सोसाहल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो अभियुक्तों को अवैध पिस्टल और 3 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जावर माइंस थाना के एसएचओ भरत योगी ने बताया की हितेश पिता भगवानलाल धावड़िया निवासी सराड़ा जिसने सोशल मीडिया पर अपना फोटो अवैध पिस्टल के साथ अपलोड किया था एवं शंकर लाल दमावत निवासी सेरिया सलूम्बर के पास से तीन ज़िंदा कारतूस मिले, दोनों को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दोनों को आर्म्स एक्ट 3/25, 5/27 में केस दर्ज किया है। अब दोनों से हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।