युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी कराने का आरोप

फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत

 | 
crime

 

Udaipur Times News , Crime News Udaipur - उदयपुर 14 अक्टूबर 2026 - उदयपुर। शहर में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी कराने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और परेशान करने का मामला सामने आया है।

युवती की रिपोर्ट पर अंबामाता थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Udaipur News 

पुलिस के अनुसार, युवती ने पंकज शर्मा निवासी न्यू रामपुरा चौराहा, जयप्रकाश और हितेश पुजारी निवासी उदयपुर के खिलाफ शिकायत दी है।

युवती का आरोप है कि पंकज शर्मा के मकान के उद्घाटन के दौरान परिवार के साथ जाने के बाद से आरोपी उसके पीछे पड़ गए थे। वे उससे मित्रता करना चाहते थे, लेकिन मना करने पर अपहरण करने और उसके भाई व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती मीरा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी।

आरोप है कि 18 जुलाई को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे पंकज ने उसे फोन कर मधुबन चौकी के पास बुलाया और जबरन कार में बैठाकर फतहपुरा की ओर ले गया। Forced Marrige 

वहां मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से वह बेसुध हो गई। युवती के अनुसार, होश आने पर उसे एक सुनसान मंदिर में ले जाकर जबरन माला पहनाई गई।

इसके बाद आरोपी उसे नगर निगम उदयपुर ले गया, जहां पहले से तैयार कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। आरोप है कि जून से जुलाई 2026 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर उसकी अंकतालिका और आधार कार्ड की तस्वीरें भी ले लीं। Crime News 

बाद में युवती को पता चला कि उसके नाम से विवाह का पंजीयन कराकर फर्जी विवाह प्रमाण पत्र और दस्तावेज तैयार किए गए हैं। युवती का कहना है कि उसने आरोपियों के खिलाफ पहले भी अंबामाता थाने में शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी उसे अपनी पत्नी बताकर परेशान कर रहे हैं। Crime Against Women 

युवती ने शिकायत में कुछ आरोपियों के पूर्व में भी आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होने का दावा किया है। अंबामाता थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News