सूने मकान में चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

हाथीपोल थाना पुलिस ने 35 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के और भगवान की चांदी की मूर्तियां चोरी करने के मामले में एक महिला को पकड़ा, दो अन्य आरोपी महिलाएं फरार।

 | 
arrest

 

Udaipur Times News, Crime News, House Break News, उदयपुर, 11 जुलाई 2026 - सूने मकान से नकदी और चांदी के जेवर चोरी, एक महिला गिरफ्तार उदयपुर के हाथीपोल थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला पर मकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, भगवान की चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। मामले में शामिल दो अन्य महिलाओं की तलाश जारी है। Udaipur News

पुलिस के अनुसार भट्ट जी की बाड़ी निवासी सुनंदा पत्नी किशोर चंद जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ फार्म हाउस गई थीं और रात वहीं रुकी थीं। 23 मार्च की सुबह जब वे घर लौटीं तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के कमरे से 35 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, भगवान की दो चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान गायब था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Theft in house

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुनीता पत्नी सोहन नाथ उर्फ सोनू कालबेलिया, निवासी 80 फीट रोड, पूर्विया कॉलोनी, अंबामाता हाल प्रताप गौरव केंद्र रोड, मनोहरपुरा कालबेलिया बस्ती, बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार दो अन्य महिला आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

#Udaipur #UdaipurCrime #CrimeNews #HathipolePolice #HouseTheft #Burglary #RajasthanPolice #WomanArrested #BreakingNews #UdaipurTimes

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News