अवैध गांजे के साथ एक महिला गिरफ्तार

अंबामाता थाना पुलिस की कार्रवाई 

 | 
ambamata police station

उदयपुर 20 मार्च 2024 । अंबामाता थाना पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से कुल 1100 ग्राम गांजा ज़ब्त किया है।

थानाधिकारी डॉ. हनुमान सिंह राजपुरोहित से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अम्बामाता थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी इसी दौरान मस्तान बाबा दरगाह के पास जब एक महिला ने पुलिस टीम को आते हुए देखा तो उसने भागने का प्रयास किया और खुद को छुपाने का प्रयास किया।  

जिस पर संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने जब अपने कब्जे में 1100 ग्राम अवैध गांजा को रखकर घूमने के बारे में सवाल किया तो महिला कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाई। जिस पर महिला को एनडीपीएस एक्ट के धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 68 वर्षीय शबीब बानो पत्नी मुबारक हुसैन देवासी दिल्ली गेट अजमेर हाल और मस्तान बाबा दरगाह के पीछे की बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे में मिले गांजे को ज़ब्त कर लिया है और अब पुलिस द्वारा उसे इस गांजे को अपने कब्जे में रखकर घूमने और इस गांजे को किस व्यक्ति से खरीद कर लाने और किसी व्यक्ति को आगे बेचने की इसकी प्लानिंग थी इसके बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News