प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर महिला के साथ मारपीट और शर्मनाक घटना

ज़िले के बेकरिया के देवला की घटना, मामले में दो महिला समेत चार लोग हिरासत में

 | 
crime

उदयपुर जिले के बेकरीया के देवला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक विधवा महिला की 1 दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर मारपीट करते हुए नग्न कर दौड़ाया।

देवला के तरावला की रहने वाली पीड़ित महिला गरासिया देवला बस स्टैंड पर सिलाई का काम करती है और करीब 1 वर्ष पूर्व के पति की भी मौत हो गई जिसके चलते भीमाना की रहने वाली एक दर्जन महिलाएं की दुकान पर पहुंची और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर के बाल काट दिए फिर उसको नंगा कर बीच बाजार दौड़ाया। जहां महिला का बेटा रो-रो कर चिल्ला रहा था लेकिन मारपीट करने वाली महिलाओं का दिल नहीं पसीजा।   

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। 

मामले में दो महिला समेत चार लोग हिरासत में 

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि मामले में दो आरोपी महिला एवं दो पुरुषो को पाली ज़िले से हिरासत में लिया गया है। आरोपियो पर IT एक्ट और IPC की धारा लगाईं गई है। वहीँ पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। अभी तक महिला पर किसी प्रेम प्रसंग में संलिप्त होने की जानकारी सामने नहीं आई है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News