राजसमंद में महिला पर बर्बर हमला

पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया

 | 
rajsamand

राजसमंद 7 सितंबर 2024। जिले के देवगढ पुलिस थाना क्षेत्र के लसानी गांव में एक महिला के बाल काटकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह घटना कालबेलिया परिवार की एक विवाहिता के साथ हुई, जिसे उसके पति और ससुराल वालों ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाने का आरोप लगाकर पीड़िता महिला को अमानवीय व्यवहार का शिकार बनाया।

दो महिलाओं सहित 9 लोग गिरफ्तार

वायरल वीडियो में दिख रहे कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन कोई भी महिला को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस घटना की जानकारी मिलने पर देवगढ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद नाथ, मूला नाथ, लादु नाथ, जगदीश नाथ, विष्णु नाथ, पीड़िता का पति सोनू नाथ, गोरी देवी पत्नी विष्णुनाथ, रेखा पत्नी सुखा नाथ के रूप में हुई हैं। साथ ही और एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुआ हैं, सभी लसानी गांव के रहने वाले हैं।

देवगढ थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई ने बताया कि 5 सितंबर की शाम करीब 5 बजे जानकारी मिली कि लसानी गांव में कालबेलिया नाथ समाज की महिला के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और उसके बाल काट दिए। मारपीट का कारण महिला के चरित्र पर संदेह था। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और महिला के परिजनों को भेजा।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य चार को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस अब उन लोगों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने वीडियो बनाया और वायरल किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News