एकलिंगपुरा में पेड़ पर युवती की लाश मिली

सवीना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की 

 | 
deadbody found

उदयपुर 1 अगस्त 2023 । शहर से सटे सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा स्थित मंदिर में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर काम कर रहे थे। अचानक युवती की लटकती लाश देखी तो डर गए। बाद में सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। 

जानकारी के अनुसार सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंग पूरा स्थित जोयडा बावजी मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ मजदूर छत पर पहुंचे तो वहां युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई देखी। युवती का नाम पुष्पा बताया जा रहा है। 

लोगों ने बताया कि पुष्पा मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में रहती थी और सब्जी बेचने का काम करती थी। वे कल रात से अपने घर से लापता थी और सुबह उसकी लाश मंदिर की छत पर पेड़ पर लटकी हुई मिली। 

आत्महत्या या हत्या इसको लेकर सवीना पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए हर एंगल से जांच कर हत्यारों को पकडऩे और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News