कोर्ट चौराहा पर रोडवेज बस ने दम्पति को कुचला, महिला की मौके पर मौत

बाइक सवार दम्पति को टक्कर मारी, महिला का पति घायल  

 | 
accident

उदयपुर 23 जनवरी 2023। शहर के कोर्ट चौराहे पर मंदिर के पास एवं कलेक्टर निवास से कुछ दूर आज दोपहर 12 बजे के करीब रोडवेज बस की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति घायल हो गया। वहीँ मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।  

मृतक का महिला की पहचान धन्नी बाई पत्नी लोगरलाल के रूप में की गई। महिला के पति लोगर लाल को हाथ में चोट आई है।  हेलमेट की वजह से लोगरलाल का सर बच गया।

बेटी के शादी की खरीदारी करने निकले थे दम्पति 

बाइक सवार दम्पति बेटी की शादी होने की वजह से खरीदारी करने के लिए निकले थे कि अचानक हादसा हो गया। जिसमे महिला ने अपनी जान गँवाई वहीँ उसका पति घायल हो गया. घायल पति को एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। 

लोगो ने जताया आक्रोश 

woman death

मौके पर मौजूद लोगो ने घटना के बाद आक्रोश जताया है।  मौके पर पहुंचे एडीएसपी चंद्रशील ठाकुर की समझाइश के बाद महिला का शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पहुँचाया गया है। आक्रोशित लोग रोडवेज बस के चालक की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है। वहीँ रोड संकरा होने के वजह से लोगो में गुस्सा है। मौके पर मौजूद लोगो ने घटना के बाद एम्बुलेंस के देरी से पहुँचने पर भी नाराज़गी जताई। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम सिटी प्रभा गौतम और दो तीन थानों के एसएचओ समेत जाब्ता पहुँच गया है।     
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News