सौतन और उसके पुत्र द्वारा की गई मारपीट से महिला की मौत

खेरोदा थाना क्षेत्र के मेनार गांव की घटना

 | 
crime

उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र मेनार गांव में घर में अकेली महिला के साथ उसकी सौतन ने मारपीट कर दी। मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिजन उदयपुर के एमबीअस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार मेनार निवासी मृतक चंद्रा बाई के पति जमना शंकर मेनारिया ने दो शादियां की जिसमें से एक पत्नी से एक युवक और एक युवती है साथ ही दूसरी पत्नी से एक युवक है। 

जमना शंकर मेनारिया की मौत के बाद दोनों ही पत्नियों का जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। हालांकि परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर ही मामला सुलझाते हुए दोनों पत्नियों का बराबर बंटवारा कर दिया था। लेकिन मंगलवार को चंदाबाई मेनारिया अपने घर पर अकेली थी उसी दौरान उसकी सौतन गंगा बाई और उसके पुत्र नरेश भलावत ने लाठी से हमला कर दिया जिससे चंदाबाई मेनारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। 

गंभीर घायल महिला को परिजन मेनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर कर दिया।  जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। आज बुधवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News