गोगुन्दा में वृद्धा की जलने से मौत

रात को सोते समय अक्सर बिस्तर के पास गोबर के कंडे लगाकर सोती थी

 | 
gogunda

उदयपुर 26 जुलाई 2022 । जिले के गोगुन्दा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के कदमाल के गायरियो का गुड़ा भील बस्ती में  अपने केलुपोश मकान में सोई हुई वृद्धा का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  

जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय वृद्धा नंदूबाई पत्नी भीमा गमेती गमेती कच्चे केलूपोश मकान में अकेली रहती थी। और रात को सोते समय अक्सर बिस्तर के पास गोबर के कंडे लगाकर सोती थी और नंदू बाई दो दिनों से नजर नहीं आई तो मृतका के पुत्र रूपलाल ने घर जाकर देखा तो बिस्तर खाट सहित मृतका पूरी तरह जली हुई कंकाल अवस्था में मृत मिली। 

जिसके बाद रूपलाल ने ग्रामीणों व परिजनों को मामले से अवगत कराया और गोगुंदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News