कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 1.90 लाख की ठगी
आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 22,600 रुपये ऑनलाइन जमा करवाए
Udaipur Times News, Fraud on the name of business , उदयपुर 13 अक्टूबर 2026 - कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने शोभागपुरा निवासी एक महिला से 1.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और लाइसेंस फीस के नाम पर अलग-अलग रकम वसूली। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एकलिंग भवन, हाड़ी रानी कॉलेज के पास शोभागपुरा निवासी प्रीति साहू पत्नी घनश्याम साहू ने रिपोर्ट दी कि 3 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम पंकज कुमार बताया और खुद को गुरुग्राम स्थित डिलीवरी लिमिटेड कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। Udaipur News
आरोपी ने कहा कि महिला ने कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया है।
इसके बाद आरोपी ने महिला को ईमेल के जरिए एक फॉर्म भेजा और उसे भरकर निर्धारित स्थान की लोकेशन व फोटो भेजने को कहा। महिला ने उसके निर्देशानुसार जानकारी भेज दी। 6 अक्टूबर को ईमेल के जरिए फ्रेंचाइजी का अप्रूवल मिलने का संदेश आया। Fraud News
रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और लाइसेंस के नाम पर वसूली रकम इसके बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 22,600 रुपये ऑनलाइन जमा करवाए। अगले दिन सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख 11 हजार 950 रुपये और 8 अक्टूबर को लाइसेंस फीस के नाम पर 56 हजार रुपये ले लिए। Cheating in Business
कुल 1 लाख 90 हजार 550 रुपये देने के बाद जब आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो महिला को ठगी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सुखेर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।