केन्द्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी

 | 
fraud

उदयपुर 08 अगस्त 2025  | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीना निवासी सीआईएसएफ कॉलोनी, हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी ने सुरेश शर्मा निवासी मानेसर, हरियाणा के खिलाफ रिपोर्ट दी कि 16 नवंबर 2024 को परिवारजनों की खेवड़ा से उदयपुर की ट्रेन थी, जिसमें वह परिवारजनों के बस द्वारा खेवड़ा रेलवे स्टेशन के लिए निकली।

बस में परिवारजनों की मुलाकात आरोपी से हुई, जिसने अपना नाम सुरेश शर्मा बताया। आरोपी ने बातचीत के दौरान परिवारजनों को कहा कि वह सीआईएसएफ में है और अपनी पहचान में टीना के परिवारजनों को नौकरी दिलवा सकता है।

आरोपी ने महिला से बातचीत के दौरान उसकी पढ़ाई-लिखाई और योग्यता के बारे में पूछा और आश्वासन दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।

इस दौरान आरोपी ने महिला के पिता के बैंक अकाउंट में पैसे मंगवाए और उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने की बात कहकर उदयपुर आने को कहा। महिला 16 फरवरी 2025 को 9 लाख रुपये लेकर उदयपुर आई।

5 अप्रैल 2025 को आरोपी हवाई यात्रा कर उदयपुर आया और देबारी स्थित होटल में महिला से मिला। आरोपी ने महिला से 9 लाख रुपये लेकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए।

रुपये लेने के बाद आरोपी ने महिला को घर लौटने को कहा। बाद में आरोपी दिल्ली टिकट बुक कर वहां चला गया और महिला को बताया कि उसकी नौकरी लग जाएगी। बाद में आरोपी का फोन बंद हो गया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News