लव मैरिज करने वाली विवाहिता ने किया अपने जीवन का अंत

आखिरी समय में पति से विडियों कॉल पर की थी बात

 | 
woman deadbody

उदयपुर 28 सितंबर 2022 । शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक बैंक में काम करने वाली युवती ने अपने ही फ्लैट में अपने जीवन का अंत कर लिया। मृतका ने मरने से पहले अपने पति को विडियों कॉल किया था। पति और पत्नी ने वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय हीरल गोस्वामी पत्नी विपुल गोस्वामी गांधीनगर गुजरात हाल रामदूत कॉम्पलेक्स बलीचा ने 2017 में लव मैरिज की थी। महिला एक बैंक में कार्यरत है। 

इस महिला ने सोमवार को दो बार अपने पति को फोन किया, इस दौरान वह बाईक चला रहा था तो उसने फोन नहीं उठाया, तीसरे फोन पर उसने बताया कि वह घर पर आ रहा है। इसी को लेकर महिला ने अपने पति को विडियों कॉल किया, जिसमें इसने पंखे से फंदा बनाकर गले में लटका रखा था। पति से विडियों कॉल पर बात करते-करते फोन काट दिया और फंदे पर लटक गई। 

पति तत्काल घर पर आया और दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में मृतका बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News