पानी भरने गई युवती 200 फिट गहरे कुएं में गिरी, डूबने से दर्दनाक मौत
मजाम गांव की जोगी बस्ती में सोमवार शाम हुआ हादसा, अंधेरा और कुएं की अधिक गहराई के कारण मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
Udaipur Times News, Accident News, उदयपुर 16 जून 2026 - गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजाम गांव की जोगी बस्ती में एक दर्दनाक हादसे में पानी भरने गई एक युवती की 200 फिट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
जानकारी के अनुसार कमला पत्नी नाना जोगी सोमवार शाम करीब 5 बजे घर के लिए पीने का पानी भरने कुएं पर गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरी। Udaipur News
साथ मौजूद बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुएं की अधिक गहराई होने के कारण युवती पानी में डूब गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। Rural water accident
हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। अंधेरा होने तथा कुएं की गहराई अधिक होने के कारण तत्काल शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। Woman Drowned in the Well
मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Gogunda water accident
#Gogunda #MajamVillage #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BreakingNews #AccidentNews #WellAccident #PoliceInvestigation #RuralNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #UdaipurLocalNews
